फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water entered in 11 Villages

11 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी 

Tue, 11 Jul 2017 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
Water entered in 11 Villages
बाढ़

घाघरा की बाढ़ ने अब भयावह रूप लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को रेउसा के 11 गांवों में घाघरा का पानी घुस गया। जबकि 22 गांव बुरी तरह से पानी से घिरे हुए हैं। गुरगुचपुर के निकट पुलिया को बाढ़ का पानी बहा ले गया।

विज्ञापन


इससे 20 गांवों के लोगों का संपर्क टूट गया है। बाढ़ के साथ कटान भी कर रही है। दस बीघा फसल भी नदी में बह गई है। बाढ़ के विकराल रूप को देखते हुए ग्रामीणों ने पलायन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उधर, बैराजों से साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी और छोड़ा गया। इससे बुधवार तक स्थिति और भयावह होने का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों को अलर्ट कर दिया है। घाघरा में सोमवार से बढ़ रहे पानी ने देर रात भयानक रूप लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाघरा के उफनाने से तटीय क्षेत्र में बाढ़ आ गई है। तटीय क्षेत्र के कोनी, दुर्गा पुरवा, रामलाल पुरवा, गोड़ियन पुरवा, लोधपुरवा, फौजदार पुरवा, गार्गीपुरवा, गौढ़ी, नगीना पुरवा, सुंदर नगर, बंधापुरवा बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

रास्ते जलमग्न हैं और घरों में पानी घुस गया है। गुरगुचपुर गांव के निकट पुलिया बाढ़ के पानी में बह गई। इससे क्षेत्र के 20 गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क कट गया है। रेउसा क्षेत्र के ही मरेली, जैतहिया, जिन्नापुरवा, ठेकेदार पुरवा, सुकई पुरवा, सोमवारी पुरवा, लालापुरवा, मौजी पुरवा, जंगल टपरी, खुशीराम पुरवा, कटैला पुरवा, दर्जिन रेती, आशाराम पुरवा आदि 22 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं।

गांव के करीब के खेत बाढ़ के पानी में जलमग्न हो गए हैं। वहीं गांव के मार्ग भी बाढ़ के पानी में समा गए हैं। गोड़ियनपुरवा गांव के तीरथराम की 5 बीघा मेंथा फसल खेत समेत कटकर घाघरा में बह गई है।

इसी तरह से परमेश्वरपुरवा निवासी मुन्ना की 5 बीघा खेती कटकर बाढ़ में बह गई है। उधर, टापू पर बसे पचीसा गांव में भी बाढ़ ने दस्तक दे दी है। टापू के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

इससे टापू पर बसे 300 परिवारों में हड़कंप मच गया है। बाढ़ की वजह से टापू से 9 किलोमीटर दूरी तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। बाढ़ का भयावह रूप देख तटीय क्षेत्र में अफरातफरी मची है।


गांवों के लोग जरूरी सामान समेटकर परिवार समेत सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। उधर घाघरा, शारदा व बनबसा बैराज से 3,57,843 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तटीय क्षेत्र के बाशिंदों का कहना है कि जिस रफ्तार से बाढ़ का पानी बढ़ रहा है, उससे स्थिति और भी भयावह हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed