फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Water and Raj of Naimish reached Ayodhya

अयोध्या पहुंचा नैमिष का जल और रज

Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Water and Raj of Naimish reached Ayodhya
सीतापुर। देश-विदेश में विख्यात नैमिष की पावन तपोभूमि का पवित्र जल और रज अयोध्या पहुंच गया है। भाजपा महामंत्री और विहिप के संरक्षक राजेश शुक्ला जल और रज लेकर अयोध्या पहुंचे, जहां पर श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को सौंप दिया। नैमिष की धरा से पहुंचे जल और रज को पाकर चंपत राय बोले कि वह धन्य हो गए हैं।
विज्ञापन

राजेश शुक्ला ने बताया कि नैमिष के अलग-अलग पवित्र स्थानों, तीर्थों का जल व रज को अयोध्या ले जाते समय कई स्थानों पर पूजा-अर्चना तो हुई ही, बल्कि लखनऊ और बाराबंकी जिले में रास्ते में कार्यकर्ताओं ने ने भी पूजा-अर्चना की। इन पलों के वह साक्षी बने हैं। कहा कि करोड़ों सनातन धर्म प्रेमियों की आस्था का प्रतीक श्रीराम मंदिर बनने जा रहा है, ऐसे में विहिप ने देश भर से सभी तीर्थों के जल व पवित्र रज को नींव पूजन में इस्तेमाल करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूूूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि रामकाज के लिए तन, मन और जीवन समर्पित है। ऐसी भावना रखता हूं। राजेश ने इसके लिए अपनी टीम के प्रांत संयोजक सुनील, जिलाध्यक्ष विपुल सिंह, महेश, विमल, सचिन समेत पूरी टीम के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed