{"_id":"ff32e64a6d05b99e594f0394daa8d369","slug":"warninig-to-ten-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस अफसरों को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस अफसरों को चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sat, 27 Jun 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय अनुश्रवण प्रपत्र रिसीव करने में खंड शिक्षाधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। हालत यह है कि अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी दस ब्लॉकों के बीईओ ने अभी तक पपत्र प्राप्त नहीं किया है।
जबकि स्कूल खुलने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में नौनिहालों का डाटा संकलन करने में विभाग को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बीएसए ने इन सभी को अंतिम चेतावनी जारी की है। 15 तक पपत्र लेने को कहा है।
परिषदीय विद्यालयों के नौनिहालों की शैक्षिक गुणवत्ता जांची जाती है। जिसके तहत प्रत्येक विद्यालय से विद्यालय अनुश्रवण प्रपत्र भराए जाते हैं। यह प्रक्रिया हर तीन माह पर संपन्न होती है।
विज्ञापन
जिसमें संकुल का नाम, शिक्षकों की स्थिति, विद्यालय के माहवार उपस्थिति का विवरण, उसका औसत, विषय अध्यापक का नाम, पाठ्य पुस्तक का नाम, पाठ संख्या एवं नाम, सत्र प्रारंभ होने के बाद कब मिलीं किताबें, यदि देरी हुई है तो उसका कारण, टीएलएम का उपयोग, टीएलएम से कैसे प्रयोग किया जा रहा है उसका विवरण, विद्यार्थियों के रिपोर्ट कार्ड को अंतिम बार अभिभावक के साथ कब साझा किया गया, विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशैली, विद्यालय विकास योजना की क्या बनी रणनीति, इसके अलावा विद्यार्थियों का मूल्यांकन करके उसकी ग्रेडिंग की जाएगी।
यह ग्रेडिंग विषयवार होगी। उसके बाद विद्यालय की औसत ग्रेडिंग निकाली जाएगी। यह पूरी प्रक्रिया शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अपनाई जाती है। जिला समन्यवक सामुदायिक सहभागिता डॉ. वीपी सिंह ने बताया जून माह के प्रारंभ में विद्यालय अनुश्रवण प्रपत्र आ गए थे।
उसके बाद सभी खंड शिक्षाधिकारियों को जिला परियोजना कार्यालय से रिसीव करना था। 25 जून तक वितरण हो जाना था, लेकिन बीईओ ने रूचि नहीं दिखाई। अभी तक केवल 9 ब्लॉक मुख्यालय पर ही प्रपत्र पहुंचे है।
जबकि दस ब्लॉकों के अधिकारी रिसीव करने नहीं आए। जिस पर बीएसए ने इन सभी को अंतिम चेतावनी जारी की है।