फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Wall collapsed due to rain, death of two year old innocent

बारिश से दीवार गिरी, दो साल की मासूम की मौत

Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Wall collapsed due to rain, death of two year old innocent
इमलिया सुल्तानपुर/ सीतापुर। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र में बारिश की वजह से एक कच्ची दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में मां बेटा व बेटी आ गई। जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात इलाके की कचनार चौकी क्षेत्र के रामपुर टिकवापार में धीरे-धीरे हो रही बारिश से मंगलवार को एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। जिसमें विनोद का परिवार दीवार के नीचे दब गया। विनोद की पत्नी विनीता, बेटा गिरजेश, बेटी ममता व दूसरी बेटी मानसी दीवार के नीचे दब गई। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। जिसमें बेटी मानसी (2) की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

बाकी सभी घायलों के इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे क्षेत्रीय लेखपाल राधेश्याम यादव ने जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज कचनार निर्मल तिवारी व अन्य आरक्षी भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed