फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vote thieves must be driven out of the country: Ajay Rai

वोट चोरों को देश से भगाना होगा: अजय राय

Sun, 24 Aug 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 24 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vote thieves must be driven out of the country: Ajay Rai
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करते कार्यकर्ता।
सीतापुर। वोट चोरों को देश से भगाने के लिए बिहार से राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के साथ जो आवाज बुलंद की है, उत्तर प्रदेश में वह आवाज सात सितंबर को बिसवां से बुलंद की जाएगी। यह बात रविवार को महोली में संविधान बचाओ संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कही। उन्होंने कहा कि वोट चोरों को देश से भगाना होगा।
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर ने कहा कि महोली को सामंती राजनीतिक ताकतों ने अपनी चरागाह बना लिया है, लेकिन आज संविधान रक्षा के लिए हजारों की यह जुटान महोली से सामंती ताकतों को उखाड़ फेंकेगी। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राज्य सचिव डाॅ. बृजबिहारी ने कहा कि महोली में संविधान बचाने वाली ताकतें राजनीतिक रंगमंच पर आ गई हैं।
विज्ञापन

अब संविधान के हत्यारों को महोली की राजनीति से बाहर जाना होगा। अब वह सामाजिक न्याय की ताकतों के आगे नहीं टिकेंगे। जिला पंचायत सदस्य सुनीता चौधरी ने कहा संविधान पर हमला डाॅ. आंबेडकर पर हमला है। किसान नेता शिव प्रकाश सिंह ने कहा जो ताकतें संविधान विरोधी हैं, वह ताकतें किसान विरोधी भी हैं। ऐसी ताकतों की विदाई का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता कर रही कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डाॅ. ममता वर्मा ने कहा कि हरगांव, बिसवां के बाद संविधान बचाओ संवाद अभियान महोली भी पहुंच गया और यहां की हजारों की जुटान इस बात की गवाह है कि अब संविधान के हत्यारों को जनता निर्णायक जवाब देगी। मजदूर नेता सुनीला रावत ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के अधिकार भाजपा खत्म करना चाहती है। सम्मेलन में जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला, जिला प्रवक्ता अच्छे बेग, हसीना खातून, विनीता राजवंशी ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed