फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   vote in the name of nationalism

राष्ट्रवाद के नाम पर करें मतदान

Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
vote in the name of nationalism
फोटो-37 सीतापुर में लहरपुर इलाके के गूरेपारा में चुनावी जनसभा में लोगों का अभिवादन करते भाजपा प्र? - फोटो : SITAPUR
लहरपुर (सीतापुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि मतदान जातिवाद, गोत्रवाद व नमस्कार के नाम पर नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के नाम पर करिए। प्रदेश में आवारा पशुओं को थोड़ी बहुत समस्या है, वह 10 मार्च के बाद दूर कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी जानवरों की चिंता जताते हुए एलान कर दिया है। प्रधानमंत्री जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को लहरपुर विधानसभा के प्रत्याशी के समर्थन में ग्राम गूरेपारा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। पहली बार प्रदेश में गौशालाओं के निर्माण के लिए गांव में पैसा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने फ्री में गैस कनेक्शन दिया। आपके खाते में किसान सम्मान निधि की पैसा दिया। लॉकडाउन के समय जरूरतमंदों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजे गए। जरूरतमंदों को पक्के मकान दिए गए है। प्रदेश सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार प्रदेश में 300 सीटें हासिल करके प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगे। भाजपा ने पांच साल पहले जो कहा था, वह करके दिखाया है। आज जो कहेंगे वह कल करके दिखाएंगे। प्रदेश में खुशहाली लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed