{"_id":"6507442781df7714c907be46","slug":"viral-spread-in-akkilpur-50-sick-sitapur-news-c-102-1-slko1053-2739-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अक्किलपुर में फैला वायरल, 50 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अक्किलपुर में फैला वायरल, 50 बीमार
Sun, 17 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
कमलापुर(सीतापुर)। ग्राम पंचायत बिलरिया के मजरा अक्किलपुर में बुखार का प्रकोप है। गांव के 50 से अधिक लोग बीमार हैं। इन मरीजों में डेंगू व मलेरिया जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। जबकि एक बालक की बुखार से मौत भी हो चुकी है। सीएचसी की टीम के गांव में न पहुंचने पर लोग झोलाछाप से इलाज करवाने को मजबूर हैं।
करीब 20 दिन पहले गांव के गोलू (12) को तेज बुखार आया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस समय गांव में करीब 50 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। जिनमें रामरानी, हिमांशु, संगीता, ज्योति,क्रांति समेत तमाम लोग शामिल हैं।
इन लोगों का कहना है प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना बहुत मुश्किल हो रहा है। अधिकतर ग्रामीणों की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। डेंगू व मलेरिया की बाहर से जांच करवाना बहुत महंगा पड़ रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने कहा कि गांव में बुखार फैलने का मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।।