फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Violence has no place in democracy: BJP district president

लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं : भाजपा जिलाध्यक्ष

Wed, 05 May 2021 08:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Violence has no place in democracy: BJP district president
सीतापुर। विधानसभा चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और हिंसा को लेकर भाजपा में आक्रोश पनपता नजर रहा है। कार्यकर्ताओं के साथ घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा है। सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष ने धरने पर बैठकर संबंधित अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद लगातार घटनाएं हो रही हैं। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इसी को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने विकास भवन स्थित धरनास्थल पर ममता बनर्जी सरकार के विरोध में धरना दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या, उनके साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर अमित भट्ट को सौंपा है। अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि ममता बनर्जी ने लोकतंत्र की गरिमा को तार-तार कर दिया है। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा अपने हर एक कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान, उनकी सुरक्षा हर कीमत पर करने के लिए पार्टी कोई कसर नहीं उठा रखेगी। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने इसका संज्ञान लिया है। इन बलवाइयों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। धरने के दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर तृणमूल कांग्रेस के अराजकतत्वों पर कठोर कार्रवाई किए जाने, तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता समाप्त करने की मांग राष्ट्रपति से ज्ञापन में की है।

इस दौरान विश्राम सागर राठौर, रोहित भारती, संजय मिश्रा, राजेश शुक्ला, नैमिष रतन तिवारी, जितेंद्र मेहरोत्रा, सुधीर सिंह, विष्णु मौर्या, अजय विश्वकर्मा, प्रखर जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता ,अनूप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed