{"_id":"631f81cf5b1da938562ef2d0","slug":"villagers-furious-over-the-death-of-a-young-man-in-a-fight-sitapur-news-lko6480403171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में युवक की मौत के मामले में भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में युवक की मौत के मामले में भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सड़क जामकर हंगामे का प्रयास किया। पुलिस ने ग्रामीणों को हटा दिया। इसके बाद परिजनों ने गांव में शव रख दिया। ग्रामीणों ने पुलिस ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका।
कोतवाली तालगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत गोकुलपुर के मजरा गोकुलहा में बीते आठ सितंबर को रंजिश के चलते हुई मारपीट में कमरेआलम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव गांव आया तो ग्रामीणों ने लहरपुर-सीतापुर मार्ग पर गांव पिपरी भट्ठा के निकट शव रखकर जाम लगाने का मन बनाया। इसकी सूचना पाते ही तालगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वहां से ग्रामीणों को हटाया।
इसके बाद परिजन शव को गांव लेकर पहुंच गए, जहां परिजनों ने शव को रख दिया। इसके बाद पूरे गांव के लोगों भीड़ जुट गई। सूचना पाकर सीओ लहरपुर सुजीत कुमार दुबे, एसओ संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने पूरे प्रकरण में लापरवाही बरती। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
एसओ संतोष कुमार ने बताया कि मामले में मंगलवार को मोहम्मद शाहिद और अंजुम की तहरीर पर इफ्तिखार, इम्तियाज, सुफियान, अकील खान, मेराज, ताहिर समेत छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।