फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Village permit for auto- tempo

ऑटो-टैम्पो के बनेंगे विलेज परमिट

Fri, 03 Jun 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jun 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
Village permit for auto- tempo
शहर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

अब जिले में टैम्पो-ऑटो के विलेज परमिट बनेंगे। इसी परमिट के आधार पर ही ये गाड़ियां जनपद की सड़कों पर दौड़ सकेंगी। परमिट के आधार पर हर वाहन का रूट तय होगा। निर्धारित रूट पर वाहन सिर्फ 16 किलोमीटर दायरे में चल सकेंगे। हर रूट के वाहन का एक कलर भी निर्धारित होगा। इससे कोई वाहन दूसरे रूट पर जाएंगे, तो पकडे़ जाएंगे।

विज्ञापन


मॉडल सिटी बनाने की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने ट्रैफिक दुरुस्त करने के लिए यह कवायद की है। इससे जिला मुख्यालय की सड़क पर न सिर्फ वाहनों का लोड कम होगा, बल्कि यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी सुदृढ़ हो सकेगी। जिला व पुलिस व परिवहन महकमे ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन


मॉडल सिटी योजना में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सरकारी महकमा इन दिनों जुटा है। यहां की ट्रैफिक व्यवस्था को सुुदृढ़ करने की मुहिम भी शुरू हो गई है। विभागीय जानकारों की मानें तो जिले में दस ग्रामीण टैम्पो स्टैंड हैं, जहां से विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार प्रत्येक ग्रामीण टैम्पो को 16 किमी दायरे का परमिट जारी है। इस परमिट के दायरे में वाहनों का संचालन होना चाहिए, लेकिन वर्तमान समय में पूरे जिले में टैम्पो व ऑटो मनचाहे रूटाें पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे यहां की यातायात व्यवस्था चरमराई है।


इसे दुरुस्त करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। अब यहां की सड़कों पर विलेज सिस्टम के जरिए वाहन फर्राटा भरेंगे। इनके लिए बाकायदा विलेज परमिट बनेगा। ऑटो व टैम्पो इसी परमिट के आधार पर गाड़ी दौड़ा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed