{"_id":"68a763ece16724ec910881ee","slug":"video-of-lathicharge-on-farmers-goes-viral-sitapur-news-c-102-1-slko1037-138685-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: किसानों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: किसानों पर लाठीचार्ज का वीडियो वायरल
Thu, 21 Aug 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। सिरौली में खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दीं। लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने वीडियो को एक्स पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा। वीडियो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है।
सिरौली चौराहे पर पीसीएफ का केंद्र है। 18 अगस्त को यहां किसान खाद लेने के लिए पहुंचे थे। भीड़ में मौजूद किसानों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाईं। वीडियो में तत्कालीन सिरौली चौकी इंचार्ज अरुण सिंह भदौरिया किसानों पर लाठी चलाते दिख रहे हैं।
वीडियो को राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडल से एक्स पर पोस्ट किया गया है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो कई दिन पुराना है। केंद्र पर भारी भीड़ थी। जिसके चलते उन्हें हटाने के लिए पुलिस ने सख्ती की थी। जांच की जा रही है।