फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vice-Chairman of Backward Classes Commission tested the facilities of the hospital

पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष ने अस्पताल की परखी सुविधाएं

Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Vice-Chairman of Backward Classes Commission tested the facilities of the hospital
महमूदाबाद (सीतापुर)। पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरा ठाकुर सीएचसी महमूदाबाद का औचक निरीक्षण करने पहुंची। वहां मौजूद सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछताछ कर अधीक्षक से उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन

हीरा ठाकुर ने सीएचसी में कोविड हेल्प डेस्क, औषधीय वितरण कक्ष, वैक्सीनेशन वार्ड का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद मरीजों से पूछा कि दवा मिल रही है कि नहीं। मरीजों ने दवा मिलने की बात कही। उपाध्यक्ष ने सभी लोगों से वैक्सीनेशन करवाने की अपील की।
विज्ञापन

वहीं अधीक्षक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव से अस्पताल में हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उपाध्यक्ष ने अस्पताल की टपक रही छतों के बारे में पूछा तो जवाब मिला कि इमारत पुरानी होने से यह परेशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ से बात की तो जवाब मिला कि इंजीनियर विजिट करके स्टीमेट देगा जिसके आधार पर इसे ठीक करवाया जाएगा। अधीक्षक ने बताया काफी दिनों से खराब एक्सरे मशीन ठीक करवाने के लिए सीएमओ को पत्र भेजा जा चुका है।

इस मौके पर भाजपा नेत्री आशा मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष रमा शंकर वर्मा, चंद्रभूषण शुक्ल, रामकुमार वर्मा व पूर्व चेयरमैन सुरेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed