फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vibhapur village turned into a cantonment after the attack on the police team

Sitapur News: पुलिस टीम पर हमले के बाद छावनी में तब्दील हुआ विभरापुर गांव

Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vibhapur village turned into a cantonment after the attack on the police team
सीतापुर। प्रतिमाएं हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद विभरापुर गांव शनिवार को छावनी में तब्दील दिखा। पुलिस टीमों ने गांव में गश्त की। हमलावरों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिसावां के विभरापुर गांव में शनिवार को स्थानीय प्रशासन ने आंबेडकर व बुद्ध की प्रतिमाओं को हटवा दिया। इससे नाराज ग्रामीण पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर हमलावर हो गए। पुलिस की गाड़ियां तोड़ डाली। डीएम व एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा। इसके बाद किसी तरह बवाल थमा। बवाल के कारण पुलिस की कई टुकड़ियां गांवों में गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन


तो अचानक कहां से आ गए इतने पत्थर...
चर्चा है कि ग्रामीणों को स्थानीय प्रशासन के कुछ लोगों से ही इस कार्रवाई की भनक लग गई थी। ग्रामीणों ने हमले की तैयारी कर ली थी। यही वजह रही कि प्रशासन के वापस लौटते समय अचानक पथराव हो गया। पथराव करने में महिलाएं भी शामिल रहीं। इसमें एक संगठन विशेष के कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस को शक है। ऐसा माना जा रहा है कि ग्रामीणों को घटना अंजाम देने के लिए भड़काया गया है। हालांकि अब पुलिस की सख्ती के आगे ग्रामीणों के तेवर ढीले पड़ गए हैं। पुलिस उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई के मूड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed