फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   VHP protest demanding the removal of the station house officer (SHO)

Sitapur News: थानाध्यक्ष को हटाने की मांग के लिए विहिप का प्रदर्शन

Fri, 16 Oct 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
VHP protest demanding the removal of the station house officer (SHO)
सीतापुर। धर्मांतरण के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होने और तंबौर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उच्चाधिकारी मामले की जांच को दबा रहे हैं, जिसके चलते कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर मांगें पूरी नहीं हुई तो वह लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मामले की शिकायत की जाएगी। एसपी अंकुर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया कर शांत कराया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता शैलेंद्र मिश्र के अनुसार तंबौर में हिंदी दिवस के अवसर पर रेडियंस इंटर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एजाज अहमद, प्रबंधक अजीज गौरी और अन्य मुस्लिम शिक्षकों ने धर्मांतरण के उद्देश्य से गैर-मुस्लिमों को अपनी धार्मिक पुस्तकों का हिंदी अनुवाद वितरित किया। इसकी शिकायत विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री उत्तम सिंह ने की थी। घटना के चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में तंबौर थानाध्यक्ष भी प्रमुख रूप से मौजूद थे। आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उन पुस्तकों का वितरण किया। इसलिए वह भी दोषी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घटना में नामजद आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है, क्योंकि थानाध्यक्ष का संरक्षण आरोपियों को मिला हुआ है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही थानाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और उन्हें तत्काल पद से हटाने की मांग की। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed