{"_id":"60ec86cc8ebc3ee59c071c00","slug":"vehicle-fell-into-a-ditch-while-protesting-against-tampering-in-suv-sitapur-news-lko586654683","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी में छेड़खानी का विरोध करने के दौरान खाई में गिरा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी में छेड़खानी का विरोध करने के दौरान खाई में गिरा वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती देर रात एक कार बेकाबू होकर पलट गई। उसमें सवार एक युवक और युवती घायल हो गए। युवती आजमगढ़ और युवक लखनऊ का बताया जा रहा है। युवती ने युवक पर लिफ्ट देकर घर छोड़ने के बहाने महमूदाबाद लाकर चलती गाड़ी में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ करते समय गाड़ी पलट गई।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। महमूदाबाद इलाके में रविवार देर रात करीब 12 बजे महमूदाबाद-लखनऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक और एक युवती घायल हो गई। युवती ने बताया कि वह आजमगढ़ जिले की रहने वाली है।
लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है। उसने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को नौकरी के लिए फार्म ऑनलाइन करने के लिए गई थी, जहां पर कुछ देर बाद लखनऊ निवासी राहुल वर्मा कार से आ गया और लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। युवती का कहना है कि वह युवक की बातों में आग गई और उसकी कार में सवार हो गई। आरोप है कि राहुल ने उसे उसके घर पर नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
वह जबरन लखनऊ से महमूदाबाद की ओर चल दिया। युवती का कहना है कि उसने काफी विरोध किया। शोर भी मचाया, लेकिन वह नहीं माना। रास्ते में उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महमूदाबाद पहुंचने पर छेड़छाड़ का विरोध करने पर कार का संतुलन बिगड़ने से वह खाई में जा गिरी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है।
कोतवाल महमूदाबाद अनिल पांडेय ने बताया कि कार पलटने से दोनों घायल हुए हैं। हालांकि गंभीर नहीं है। युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हिरासत में है। कार को कब्जे में लिया गया है। युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बोला, कई सालों से है प्रेम प्रसंग
मामले में नामजद आरोपी राहुल ने युवती के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उसका युवती से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों लोग मर्जी से घूमने के लिए निकले थे। महमूदाबाद पहुंचने पर घर से फोन आ गया। कॉल रिसीव करते समय कार का संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया है।