{"_id":"6092d7c68ebc3eb92f03f5d6","slug":"vandalism-in-police-post-four-injured-including-inspector-sitapur-news-lko5769708196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी में तोड़फोड़, दरोगा समेत चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस चौकी में तोड़फोड़, दरोगा समेत चार जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। जिला पंचायत सदस्य की मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाकर गुस्साए लोगों ने कोतवाली देहात इलाके में जमकर हंगामा किया। सीतापुर-गोला मार्ग पर जाम लगाते हुए कचनार चौकी में तोड़फोड़ व पथराव करते हुए पीआरवी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव में चौकी इंचार्ज समेत चार पुलिस कर्मी घायल हो गए। मामला तूल पकड़ता देख एसडीएम, सीओ समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर लाठीचार्ज कर बलवाइयों को काबू में किया।
पुलिस के लाठियां भांजने के बाद उपद्रवी मौके से भाग गए। इस मामले में पुलिस ने 118 लोगों पर केस दर्ज कर 19 को गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। दो घंटे तक बवाल होने से अफरातफरी मची रही। जिला पंचायत वार्ड संख्या 28 में पड़े मतों की गणना इमलिया सुल्तानपुर में बने मतगणना स्थल पर की जा रही थी।
मंगलवार शाम को दूसरे प्रत्याशी के जीतने की बात सामने आ रही थी, इसको लेकर डीडीसी प्रत्याशी रामू यादव माठा ने प्रशासन पर मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया था। यह प्रत्याशी कचनार इलाके के पिपरी गांव का निवासी है। गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी रामू यादव और उसके समर्थक बीती देर रात कचनार इलाके में पहुंचे और सीतापुर-गोला मार्ग पर जाम लगा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर भाजपा नेता साकेत मिश्रा, वार्ड संख्या 28 के बीजेपी समर्थित प्रत्याशी अशोक राठौर मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम करने के बाद ये लोग कचनार चौकी पहुंचे। वहां पर हंगामा करते हुए चौकी में तोड़फोड़ शुरू कर दी। यूपी 112 के वाहन पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। देखते ही देखते ही मामला बलवा में तब्दील होने लगा। चौकी के पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
बवाल और पथराव में चौकी इंचार्ज कचनार शेषनाथ सिंह, हेड कांस्टेबल रामकिशोर, सिपाही जितेंद्र कुमार, बंश मलिक मामूली रूप से घायल हुए हैं। हंगामा बढ़ने के बाद भाजपा नेता मौके से चले गए। कोतवाली देहात इंस्पेेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि सड़क जाम करने, पुलिस चौकी में पथराव, तोड़फोड़ और बवाल करने के मामले में उपद्रवियों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है।
अलग-अलग मामलों में 58 नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, इसमें 38 नामजद लोगों पर 151 की कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी रामू यादव फरार है। 19 आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी। हालांकि, कोतवाल पथराव में पुलिस कर्मियों के घायल होने से इंकार कर रहे हैं।
पुलिस ने भांजी लाठी, भाग निकले बलवाई
मामले की सूचना डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी आरपी सिंह को दी गई। अफसरों ने मौके पर एसडीएम सदर, सीओ, शहर कोतवाल टीपी सिंह, कोतवाली देहात कोतवाल ओपी तिवारी, एसओ रामकोट, एसओ इमलिया सुल्तानपुर, पीएसी, अर्धसैनिक बल को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने उपद्रवियों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन मामला और उग्र होता देख पुलिस ने बलवाइयों को काबू में करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के लाठियां भांजते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बलवाई मौके से भाग निकले। इसके बाद माहौल शांत हो सका।
तलाशी से पहले घर छोड़ भागे परिवारीजन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों की तलाशी ली। डर की वजह से लोग गांव छोड़कर भाग गए। महिलाओं और बच्चों ने गांव से बाहर जाकर शरण ली। बुधवार को भी गांव में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सुरक्षा और एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
ये उपद्रवी हुए गिरफ्तार
इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात ने बताया कि कचनार चौकी इंचार्ज शेषनाथ सिंह की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद नामजद आरोपियों में से पिपरी के सरोज, ओम प्रकाश, रामपाल, दिनेश, महिपाल, मनोज, कचनार के शम्स अहमद, सिराज, एजाज अहमद, मुकीम, मो. जुबेर, रियाज, अफसर अली, मो. जुनैद, अरशद, राम किशन यादव, जगन्नाथ, अब्दुल रहमान, इलियास को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी कराई गई है। बवाल करने वालों को वीडियो फुटेज के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है। इस मामले में दो भाजपा नेताओं का भी नाम सामने आ रहा है। उन पर भी कार्रवाई होगी।
- ओपी तिवारी, इंस्पेेक्टर कोतवाली देहात