फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Van and tempo collided, nine injured

Sitapur News: वैन और टेंपो की भिड़ंत, नौ घायल

Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 19 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Van and tempo collided, nine injured
महमूदाबाद (सीतापुर)। सिधौली महमूदाबाद मार्ग पर धन्नीपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार वैन और टेंपो की भिड़ंत हो गई। घटना में नौ लोग घायल हो गए। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इनमें से सात लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैमिषारण्य के चक्रतीर्थ में स्नान करने जाते हैं। इसके लिए महमूदाबाद और सिधौली से बड़ी संख्या में टेंपो संचालित होते हैं। अमावस्या के दिन कई अन्य वाहन भी सवारी ढोते हैं।
विज्ञापन

ऐसे ही सवारियों से भरी वैन और टेंपो महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव के पास आपस में टकरा गईं। घटना में वैन सवार रामपाल (60) मनीराम (55), शिव भगवान (50), राम भरोसे (65) और कैलाश (50) निवासी गण ग्राम अफसरिया थाना रामपुर मथुरा और टेंपो में सवार अंकित कुमार (17) निवासी खजुरिया थाना सिधौली, नईम (55), जरीना (45) निवासी खुदागंज महमूदाबाद, बनवारी (35) निवासी तुरसेना कोतवाली महमूदाबाद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महमूदाबाद में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद बनवारीलाल, रामपाल, मनीराम, शिवभगवान, अंकित कुमार, नईम और जरीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed