फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vaishali became the topper in the Purva Madhyama and Rakhi in the Uttar Madhyama examination.

Sitapur News: पूर्व मध्यमा में वैशाली व उत्तर मध्यमा की परीक्षा में राखी बनीं टॉपर

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vaishali became the topper in the Purva Madhyama and Rakhi in the Uttar Madhyama examination.
सीतापुर। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी जिले में बेटियों का दबदबा रहा। पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल) और उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) में टॉपर बेटियां बनी हैं। पूर्व मध्यमा की जिले की टॉप टेन सूची में पांच जबकि उत्तर मध्यमा की सूची में तीन बेटियों ने जगह बनाई है।
विज्ञापन

केन यूनियन माध्यमिक संस्कृत विद्यालय हरगांव तीर्थ की छात्रा वैशाली ने पूर्व मध्यमा की परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में टॉप किया है। इसी विद्यालय की कुमकुम ने 77 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान, नगीना ने 76.43 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा, माही ने 75.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा तथा वैष्णो देवी ने 75.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

गंगादेवी त्रिपाठी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय इन्दरौली के छात्र कृष्ण शंकर शुक्ल, रामलाल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सरोसा के शुभ मिश्रा व गोपालदास वेद वेदांग विद्यापीठ ऐमाबाग नैमिषारण्य के छात्र अंश शुक्ला 74.57 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से छठा स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपालदास वेद वेदांग विद्यापीठ ऐमाबाग नैमिषारण्य के अंश तिवारी ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया है। रामलाल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सरोसा के दिव्यांश अत्रि ने 73.86 प्रतिशत के साथ आठवां व इसी विद्यालय के शैलेश पांडेय ने 73.71 प्रतिशत अंक लाकर नौवां स्थान पाया है।
गोपालदास वेद वेदांग विद्यापीठ ऐमाबाग नैमिषारण्य के सक्षम शुक्ला 73.29 प्रतिशत अंकों के साथ टॉन टेन की सूची में दसवें स्थान पर रहे हैं। वहीं, उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में केन यूनियन माध्यमिक संस्कृत विद्यालय हरगांव तीर्थ की छात्रा राखी ने 77.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया है।
बागीश्वर संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बगचन चठिया के छात्र समुद्र गुप्त मौर्य ने 74.57 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा जबकि केन यूनियन माध्यमिक संस्कृत विद्यालय हरगांव के तुलसीराम ने 74.50 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। वेदव्यास संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय नैमिषारण्य के छात्र शिव शंकर ने 71.58 प्रतिशत अंक अर्जित कर चौथा तथा केन यूनियन माध्यमिक संस्कृत विद्यालय हरगांव की सौम्या ने 71.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान पाया है।
बागीश्वर संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय बगचन चठिया की छात्रा माेहिनी मिश्रा ने 70.67 प्रतिशत अंकों साथ छठा, गंगा देवी त्रिपाठी संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के आलोक कुमार अवस्थी ने 70.17 प्रतिशत अंकों के साथ सातवां, गोपालदास वेद वेदांग विद्यापीठ ऐमाबाग नैमिषारण्य के घनश्याम मिश्र ने 69.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर आठवां स्थान कब्जाया है।

ओम प्रकाश हनुमत संस्कृत विद्यापीठ की अर्पिता मिश्रा ने 69.50 प्रतिशत तथा रामलाल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय सरोसा के आयुष दीक्षित 69.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सूची में दसवें स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed