{"_id":"5fff34568ebc3e30b91cb4d0","slug":"vaccine-to-protect-corona-from-sitapur-sitapur-news-lko559711759","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में आ गई कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में आ गई कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के ई-वैक्सीन स्टोर पर गाड़ी से उतार कर अंदर ले जाते कोरोना वैक्सीन।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिस घड़ी का हम लोग कई माह से इंतजार कर रहे थे। अब वह पल आ गया है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए लखनऊ से 19810 कोरोना वैक्सीन देर रात जिले में पहुंच गई। जिला अस्पताल के मुख्य स्टोर में इन्हें रखवा दिया गया है। अब यहां से वैक्सीन 19 सीएचसी पर गुरुवार को भेजी जाएंगी। 16 जनवरी को पहले चरण में 1900 लोगों को टीका लगवा जाएगा। वैक्सीन आने को लेकर दिनभर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट रहा।
लखनऊ पहुंचने से लेकर आने तक पल-पल की अपडेट लेता रहा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए कई माह से वैक्सीन आने की चर्चाएं हो रही थी। अब यह पल भी समाप्त हो गया है। कोरोना को सुरक्षित तरीके से लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो बार इसका ड्राई रन भी करके तैयारियां पुख्ता कर ली गई है। जिला अस्पताल के मुख्य स्टोर में 225 लीटर क्षमता के तीन रेफ्रिजरेटर पूरी तरह से तैयार है। जिले को 11 लाख सिरिंज मिल चुकी है। प्रत्येक सीएचसी पर 50 हजार सिरिंज पहुंचा दी गई है। 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही 19 सीएचसी का चयन कर लिया था। प्रत्येक सीएचसी पर 100 लोगों को टीका लगाया जाएगा।
यह सभी स्वास्थ्य कर्मी है, जिनको वैक्सीन की पहली डोज मिलेगी। वैक्सीन आने की उम्मीद गुरूवार को की जा रही थी। लेकिन शासन से बुधवार को वैक्सीन लखनऊ से प्राप्त करने के निर्देश आते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। दो सुरक्षाकर्मी के साथ करीब दो बजे एक वाहन जिले से लखनऊ के लिए रवाना किया गया। देर रात लखनऊ से 19810 कोरोना वैक्सीन लेकर पहुंचा। इस वैक्सीन को सीधे जिला अस्पताल के मुख्य स्टोर रुम में रखवा दिया। अब इस स्टोर रुम से गुरुवार को सीएचसीवार वैक्सीन पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया पहले राउंड में सरकारी व निजी क्षेत्र के मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 16625 लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए सूचीबद्ध कर उनका डाटा ऑनलाइन किया गया है। टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रहेगी। प्रत्येक लाभार्थी को अपनी फोटो आईडी व आधार कार्ड लाना जरूरी होगा। लाभार्थी टीकाकरण स्थल पर बिना मास्क धारण किए नहीं प्रवेश करेंगे और वेटिंग रूम में भी आपस में दो गज की दूरी बनाए रखेंगे। उन्होंने बताया ऑब्जर्वेशन रूम में टीकाकरण के बाद लाभार्थी में प्रतिकूल प्रभाव देखने को उसे करीब आधे घंटे तक बैठाया जाएगा। लाभार्थी को कोई दिक्कत होती है तो उसे तुरंत टेकअप किया जाएगा।
पुलिस की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
अपर पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कोरोना वैक्सीन की सुरक्षा ईवीएम जैसी होगी। जिला अस्पताल के मुख्य स्टोर में एक दरोगा व चार सिपाही 12-12 घंटे की ड्यूटी पर हर समय मौजूद रहकर सुरक्षा करेगे। यह लोग यहां पर आने जाने वालों पर बराबर निगरानी रखेगे। इसके लिए एक रजिस्ट्रर तैयार किया गया है। रजिस्ट्रर पर आने जाने वालों की इंट्री करेगे। जब मुख्य स्टोर से वैक्सीन लेकर सीएचसी वाहन जाएगा तो एक एसआई, दो कांस्टेबिल व एक होमगार्ड साथ में मौजूद रहेगा। इतना ही स्टॉफ सीएचसी पर मौजूद रहकर 24 घंटे वैक्सीन की सुरक्षा करेगा।
इन स्थानों पर लगेगा टीका
16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन की राष्ट्रीय स्तर पर लांचिंग होगी। इसी दिन लाभार्थियों व चिकित्सा कर्मियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक टीकाकरण स्थल पर नेट कनेक्टिविटी और एलईडी की व्यवस्था हो गई है। जिले के कसमंडा बिसवां और रामपुर मथुरा सीएचसी हो छोड़कर शेष सभी 16 सीएचसी सहित जिला महिला चिकित्सालय, सीतापुर आंख अस्पताल और अटरिया के हिन्द अस्पताल में कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रत्येक स्थल पर एक-एक ही सत्र पहले दिन होगा।
जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आ गई है। गुरुवार से इस वैक्सीन को सीएचसीवार भेजा जाएगा। 16 जनवरी को उद्घाटन सत्र में प्रत्येक सीएचसी पर 100 लोगों को टीका लगवाया जाएगा। उसके बाद शेष वैक्सीन का टीकाकरण होगा।
डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी