फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP's special contribution in strengthening the country: Bhajanlal

देश की मजबूती में यूपी का विशेष योगदान : भजनलाल

Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
UP's special contribution in strengthening the country: Bhajanlal
खैराबाद/सीतापुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक विरासत के रुप मे जाना जाता है। देश की मजबूती में यूपी का विशेष योगदान है। एक निजी गेस्ट हाउस में शुक्रवार को राजस्थान के सीएम प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 70 वर्षो तक गरीबी मिटाने के नाम पर वोट मांगती रही। 2014 के पहले देश की क्या हालत थी, आज क्या है। सबके सामने है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व का सबसे शक्ति शाली देश बनने की ओर अग्रसर है।
विज्ञापन

आज पूरे विश्व की निगाह भारत की तरफ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्य करता है। हमारी पार्टी के कार्यकर्ता का व्यक्तिगत लाभ के लिए कार्य नहीं करता है। केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी पार्टी 24 घंटे कार्य करती है। उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्र के लिए किए जा रहे कार्यों का बखान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि 2024 के चुनाव में प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच कर सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है। पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है। उन्होंने यही समय है सही समय का नारा भी कार्यकर्ताओं को दिया।

इससे पहले नगर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का बुके देकर स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने किया। इस अवसर पर कलस्टर प्रभारी सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, सांसद राजेश वर्मा, अभिषेक गुप्ता, संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed