{"_id":"671156a67c51f7132f0ea66b","slug":"uproar-over-youths-death-protest-by-placing-dead-body-on-road-sitapur-news-c-102-1-slko1055-120630-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: युवक की मौत पर हंगामा सड़क पर शव रख प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: युवक की मौत पर हंगामा सड़क पर शव रख प्रदर्शन
Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
मास्टरबाग (सीतापुर)। युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिसवां-सिधौली मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लठ्ठ लगाकर रास्ता भी जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बहुत समझाया, लेकिन लोग नहीं माने। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक ने परिजनों को फोन कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो करीब डेढ़ घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। हंगामे के बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
क्षेत्र के सीतारसोई निवासी अच्छे लाल (21) मंगलवार शाम करीब चार बजे सोनारी निवासी संजू मिश्रा के साथ बाइक से निकले थे। उनकी खोज में बुधवार सुबह संजू के घर पहुंचे पिता धनीराम व अन्य परिजनों को अच्छे लाल का शव गांव की दक्षिण दिशा की ओर बने कर्बला व तालाब के पास पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह लठ्ठे लगाकर बिसवां-सिधौली मार्ग बंद कर दिया और सड़क पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक परिजनों को समझाती रही, लेकिन वे नहीं माने। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मनीष रावत ने फोन से बात कर परिजनों को मनाया।