{"_id":"69bc3a1b2382777f070b08f2","slug":"uproar-over-dumping-dead-cows-in-the-open-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152291-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मृत गोवंशों को खुले में डालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मृत गोवंशों को खुले में डालने पर हंगामा
Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रिख। पांडेय नगर बाजार के पास सुखतला तालाब के किनारे एक दर्जन से अधिक मृत गोवंशों को फेंक दिया गया था। बृहस्पतिवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं व कस्बे के लोगों ने मौके पर पहुंचकर नगर पालिका के उच्च अधिकारियों को सूचना दी और नाराजगी जताई।
कस्बे के अंकुर सिंह, शोभित तिवारी, शुभांशु, अंगद प्रसाद तिवारी, अतुल मिश्रा अन्य ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कस्बे में मृत गोवंशों को उठाकर खुले में ही बाजार के पास डाल दिया जाता है। क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। गोवंशों के अवशेषों को कुत्ते नोंचकर इधर-उधर डाल देते हैं। बजरंग दल व कस्बे के लोगों ने कहा कि नगर पालिका तुरंत कार्रवाई करे। मृत गोवंशों को उचित तरीके से दफनाया जाए।
नायब तहसीलदार अजय कुमार व इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और ईओ विंध्याचल भी मौके पर पहुंचे। नगर के लोग व बजरंग दल के लोगों ने काफी नाराजगी जताई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को इंस्पेक्टर व नायब तहसीलदार ने समझा-बुझाकर शांत कराया। गोवंशों के शव को जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।