फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   up board exam

सात सचल दल बोर्ड परीक्षा पर रखेंगे नजर

Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
up board exam
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा पर सात सचल दल नजर रखेंगे। ये दल परीक्षा के दौरान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वहां हो रही हर गतिविधि भी देखेंगे फिर वहां के आगंतुक रजिस्टर पर अपनी टिप्पणी अंकित करेंगे। ये सचल दल डायट प्राचार्य, डीआईओएस, बीएसए व राजकीय प्रधानाचार्यों की अगुवाई में बनाए गए है। प्रत्येक सचल दल में दो पुरुष व दो महिला शिक्षिकाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इसमें करीब 86 हजार विद्यार्थी पंजीकृत हैं। ये जिले के 133 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सात सचल दल बनाए गए हैं। एक सचल दल में अफसर के साथ चार सहयोगी शिक्षक शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस नरेंद्र शर्मा की अगुवाई में बने सचल दल में रवि कुमार सक्सेना, राहुल शर्मा, निहारिका सिंह व लीना सिंह शामिल हैं। इसी प्रकार डायट प्राचार्य जेपी मिश्रा की नेतृत्व में बने सचल दल में दिलीप कुमार, अरविंद मोहन, नेहा मिश्रा, मीना भारद्वाज शामिल है। इसी के साथ बीएसए अजय कुमार के साथ संजूलता, अंजू गुप्ता, अजेय कुमार मिश्रा व महेश प्रसाद जायसवाल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर की अगुवाई में ललित कुमार सिंह, अनिल कुमार, प्रतिभा गौतम, श्रद्धा गुप्ता शामिल हैं। किरनलता वर्मा, प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जल्लाबाद के साथ ऋषि कुमार मिश्रा, राहुल शर्मा, अमीषा सिंह व सबा मुईन शामिल हैं। रश्मि श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरौंरा नवीन के साथ नरेंद्र तिवारी, शैलेश कुमार मौर्या, नेहा व भव्या राजयदा शामिल हैं।
सुरेश कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिठौरा के साथ कृष्ण कुमार, राज रजत वर्मा, रीना व ऊषा कुमारी शामिल हैं। ये सचल दल परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले डीआईओएस कार्यालय पर अपनी आमद दर्ज कराएंगे। फिर डीआईओएस रूट चार्ट के अनुसार इन टीमों को निरीक्षण के लिए भेजेंगे। पुरुष शिक्षक बालिकाओं की तलाशी नहीं लेंगे। इसके लिए प्रत्येक सचल दल में महिलाएं शामिल की गई है।

डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि सात सचल दल गठित कर दिए गए हैं। यह परीक्षा के समय गोपनीय तरीके से निरीक्षण करके कंट्रोल रूम में अपनी आख्या जमा करेंगे। जिससे नकलविहीन परीक्षा कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed