फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   up board exam controll room

लखनऊ कंट्रोल रुम से जुड़े जिले के बोर्ड परीक्षा केंद्र

Wed, 22 Jan 2020 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
up board exam controll room
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार लखनऊ से सीधे केंद्रों की हकीकत देखी जा सकेगी। पहली बार जिला मुख्यालय पर बना कंट्रोल रूम लखनऊ कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ गया है। इससे केंद्रों पर होने वाली हर गतिविधि को जिला मुख्यालय व लखनऊ मुख्यालय से देखा जा सकेगा। इससे परीक्षा में इस बार सख्ती से नकल पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन

18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार सीधे ऑनलाइन तरीके से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर राउटर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा इन केेंद्रों की अब लखनऊ से भी मॉनीटरिंग होगी।
विज्ञापन

पहले जिला स्तर से ही ऑनलाइन मॉनीटरिंग का प्लान था। अब इसे बदलकर लखनऊ से भी जोड़ दिया गया है। यानि जिले के सभी परीक्षा केंद्र लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। इससे शासन स्तर का कोई भी अफसर कंट्रोल रूम से जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र की ऑनलाइन निगरानी कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परीक्षा केंद्र पर होने वाली हर हलचल पर शासन व जिला स्तर के अधिकारियों की नजर रहेगी। सभी केंद्रों के कैमरे 24 घंटे ऑन रहेंगे। किसी भी समय कोई भी अधिकारी इन केंद्रों को देख सकेगा। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग तेजी से तैयारियों में जुटा हुआ है।
जिले में 133 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा विद वाइस रिकार्डिंग मौजूद है। ये जिला मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से जुड़ गए हैं। डीआईओएस का कहना है जिले के सभी परीक्षा केंद्र राउटर के माध्यम से जुड़ चुके हैं। वहीं लखनऊ के कंट्रोल रूम से भी 90 कॉलेजों को जोड़ दिया गया है। अन्य कॉलेज भी जल्द ही कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। इससे सभी केंद्रों पर तगड़ी नजर रहेगी।
कॉलेजों को तो राउटर के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। इसके अलावा जिले में बना कंट्रोल रूम भी शासन की नजर में रहेगा। यहां एक सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। यह कैमरा लखनऊ के कंट्रोल रूम से कनेक्ट हो गया है। इससे जिले के कंट्रोल रूम में होने वाली हर हलचल पर शासन की नजर रहेगी। इससे कोई भी शरारती तत्व कंट्रोल रूम में नहीं जा सकेगा।

डीआईओएस नरेंद्र शर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्र राउटर के माध्यम से ऑनलाइन तरीके से जुड़ गए हैं। कंट्रोल रूम में कैमरा लगा दिया गया है। अब यह कैमरा भी लखनऊ से जोड़ दिया गया है। हर हाल में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed