फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Under-construction bypass caves in and develops cracks during the very first rain

Sitapur News: पहली बरसात में ही धंसा निर्माणाधीन बाईपास, पड़ी दरारें

Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 23 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Under-construction bypass caves in and develops cracks during the very first rain
खैराबाद बाईपास पर कीचड़ के बीच से निकलते राहगीर। संवाद
खैराबाद। पहली बारिश ने ही 13.80 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे बाईपास की सूरत बिगाड़ दी है। सड़क के बेसकोट (बनाई गई पहली परत) में कई जगह दरारें पड़ने के साथ ही कुछ जगह सड़क करीब दो फीट तक धंस गई है। इससे सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अभी सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर होने का हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि बारिश में मिट्टी धंसना अथवा सड़क की लेन में दरार पड़ना स्वाभाविक हैं। बारिश के बाद मानकों के हिसाब से सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

खैराबाद का नहर बाईपास 12 वर्षों से खस्ताहाल था। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-30 से बिसवां व लहरपुर समेत 50 गांवों को जोड़ने वाले इस सड़क का निर्माण 23 जनवरी से शुरू हुआ था। इस कार्य पर 13.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। लहरपुर मार्ग से असोढर होते हुए लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले इस निर्माणाधीन सड़क की सूरत पहली बारिश ने ही बिगाड़ दी है। लालपुर गांव के निकट लगभग 10 मीटर सड़क पूरी तरह से मलबे व गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां करीब दो फीट तक सड़क धंस गई है। इसमें कई जगह दरारें भी दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र वासियों ने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। शिक्षक निलय मिश्र ने बताया कि सड़क का बेसकोट मजबूत नहीं है, जिससे बारिश में कई जगह धंस गई है।समाजसेवी राकेश कुमार राजवंशी ने कहा कि धरना प्रदर्शन के बाद बमुश्किल सड़क का निर्माण शुरू हो पाया है। बरसात में इसका हाल देख इसके टिकाऊ होने पर संशय होने लगा है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के एई जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क का निर्माण अभी चल रहा है। डामर की परत बिछाई जानी है। बारिश के बाद सड़क को पूरा कराया जाएगा। इस दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुणवत्तापरक सड़क का निर्माण कराने के निर्देश
खैराबाद बाईपास का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। अगर कोई समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा। गुणवत्तापरक सड़क का निर्माण कराए जाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिए गए हैं।

राकेश राठौर गुरु, नगर विकास राज्यमंत्री

लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार हावी
लोक निर्माण विभाग में भ्रष्टाचार हावी है। खैराबाद बाईपास की लागत 13 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद भी अगर निर्माण मानकों के विपरीत कराया गया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता में सुधार कराया जाएगा।
राकेश राठौर, कांग्रेस सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed