Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   uncontrolled car hit bike broke electric pole and entered thatched roof In Sitapur one dead five injured

सीतापुर: अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली का पोल तोड़ते हुए छप्पर में घुसी; एक की मौत, पांच घायल

Sat, 14 Nov 2026 05:33 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 14 Nov 2026 05:33 PM IST
सार

सीतापुर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे बने छप्पर में घुस गई। एक बाइक सवार को भी टक्कर मारी। हादसे में साउंड सर्विस संचालक की मौत हो गई। जबकि, पांच अन्य लोग घायल हो गए। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
uncontrolled car hit bike broke electric pole and entered thatched roof In Sitapur one dead five injured
बिजली का पोल तोड़ते हुए छप्पर में घुसी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीतापुर के महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली का पोल तोड़ते हुए सड़क किनारे बने छप्पर में घुस गई। इस दौरान कार ने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया गया। वहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि, पांच अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के काशीपुर निवासी प्रमोद वर्मा अपने परिवार के साथ बाराबंकी जनपद के फतेहपुर में अपने साले की बेटी के सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। महमूदाबाद के इंदौरा स्थित अशोक वाटिका के सामने कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले तो तख्त पर बैठे लोगों को टक्कर मारी। फिर, बिजली के पोल से टकरा गई। 
विज्ञापन


बिजली का पोल तोड़ते हुए कार बबलू यादव के घर के बाहर रखे छप्पर में घुस गई। हादसे में तख्त पर बैठे जाहिद उर्फ गुड्डू (40) पुत्र जाकिर, राजाराम (45) पुत्र श्यामलाल, ताहिर (42) पुत्र बबलू, मनोज (35) पुत्र रामेश्वर और विजय (50) पुत्र कल्लू घायल हो गए। कार में सवार प्रमोद वर्मा और उनकी मां कलावती को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायलों को आनन-फानन में सीएचसी महमूदाबाद पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने जाहिद उर्फ गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। राजाराम की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सीएचसी पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।


मृतक जाहिद उर्फ गुड्डू अपने घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह साउंड सर्विस का काम करता था और खाली समय में ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुड्डू की पत्नी साबरन निशां का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके तीन बच्चे शाजिम अली, वामीश और सफान के सिर से पिता का साया उठ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed