फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable vehicle trampled on teenager

बेकाबू वाहन ने किशोर को रौंदा

Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle trampled on teenager
मानपुर/सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक किशोर की मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बखरिया निवासी मोहम्मद अंसार (16) बुधवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से गुरेरा पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहा था। जैसे ही वह सीतापुर-बिसवां मार्ग पर पंप से कुछ दूरी पर पहुुंचा था, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से अंसार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी विजयपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी दुर्घटना सीतापुर-बिसवां मार्ग पर सरैया सानी चौराहे की है। जहां इटदहा निवासी रामगोपाल अपनी मोटरसाइकिल से सीतापुर से अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही वह सरैंया सानी चौराहे पर पहुंचे सामने से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भेजा है, जहां डॉक्टरों ने हालात नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed