{"_id":"6127df1c8ebc3e7a29075341","slug":"uncontrollable-tempo-trampled-the-child-father-injured-sitapur-news-lko592886127","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टेंपो से बालक को रौंदा, पिता जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टेंपो से बालक को रौंदा, पिता जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरेखापुर (सीतापुर)। पिता के साथ गुरुवार को दवा लेकर लौट रहे एक पांच साल के बच्चे की टेंपो से कुचलकर मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सड़क पार करते समय हुआ। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
हरगांव इलाके के पंडितपुरवा निवासी गुंजा अपने पांच साल के बेटे सूफियान को लेकर दवा लेने अंगेठा चौराहे पर गया था। दवा लेकर वह घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था, इस बीच सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बालक टेंपो के नीचे आ गया, इससे उसकी मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई, जबकि हादसे में मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद चालक टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरगांव पुलिस का कहना है कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। मामले में जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।