{"_id":"611807768ebc3ee0053f262c","slug":"uncle-dies-due-to-wall-collapse-nephew-injured-sitapur-news-lko5913876109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से चाचा की मौत, भतीजा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से चाचा की मौत, भतीजा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया (सीतापुर)। कच्ची दीवार गिरने से शनिवार शाम मलबे के नीचे दबकर चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
अटरिया इलाके के गुलालपुर मजरा नीलगांव निवासी श्रीपाल (55) अपने भतीजे अशोक (40) के साथ शनिवार की शाम को घर की दीवार पर चढ़कर उस पर रखे छप्पर को ठीक कर रहा था, इस बीच अचानक दीवार भरभराकर ढह गई, इससे मलबे के नीचे दोनों लोग दब गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
गंभीर हालत में दोनों को सिधौली में एक अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही श्रीपाल की मौत हो गई। जबकि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ अटरिया अवधेश यादव ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कहना है कि जांच की जा रही है।