{"_id":"659303a6ea9555e2060efe0b","slug":"two-wildlife-smugglers-caught-four-turtles-recovered-sitapur-news-c-102-1-slko1037-7889-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो वन्यजीव तस्कर दबोचे, चार कछुए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो वन्यजीव तस्कर दबोचे, चार कछुए बरामद
Mon, 01 Jan 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरामद किये गए कछुए। -संवाद
पुलिस व वन विभाग की टीम ने मारा छापा
संवाद न्यूज एजेंसी
पिसावां (सीतापुर)। पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चार कछुए भी बरामद किए हैं। आरोपी लंबे समय से कछुओं की तस्करी कर रहे थे।
वन दरोगा राहुल यादव ने बताया कि कुछ दिनों से क्षेत्र में कई लोगों द्वारा कछुआ तस्करी करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके बाद टीम ने कई दिनों तक तस्करों की गतिविधियों की रेकी की। जब पूरी तरह यह स्पष्ट हो गया कि दोनों आरोपी कछुओं की तस्करी में संलिप्त हैं। तब पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के रुकंदीनपुर गांव के पश्चिम तालाब पर छापा मारा। टीम ने मौके से राकेश व महमदापुर द्वितीय निवासी अनिल को हिरासत में लिया। उनके साथ मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले। दोनों की तलाशी लेने पर चार कछुए बरामद हुए। एसएचओ राजीव सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। इनसे पूछताछ कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जाएगी।