{"_id":"58d5572b4f1c1bac2a1a169a","slug":"two-thousand-ruptured-notes-from-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से निकले दो हजार के कटे-फटे नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से निकले दो हजार के कटे-फटे नोट
Amarujala Bureau
Updated Fri, 24 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
एटीएम
- फोटो :
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एसबीआई के एक एटीएम से दो हजार के कटे-फटे नोट निकलने से हड़कंप मच गया। बिसवां निवासी युवक एटीएम से 30 हजार रुपये निकालने गया था। उसने बैंक प्रबंधन से शिकायत तो तत्काल कटे नोटों को बदल दिया गया।
विज्ञापन
बिसवां के मोहल्ला कैथी टोला निवासी डॉक्टर अश्वनी त्रिपाठी किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। यहां पर उन्होंने स्टेट बैंक परिसर में लगे एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले। रुपये जब उनके हाथ लगे, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उनके हाथ में 2 हजार की 15 नोट थीं। जिनमें 8 नोट ऐसी थीं, कि जो कटी-फटी थीं। नोट हाथ में आने के बाद डॉक्टर बैंक के अंदर पहुंचे और वहां के अधिकारियों को एटीएम से फटे नोट निकलने की बात बताई।
विज्ञापन
पहले तो बैंक के अधिकारी नोट बदलने में आनाकानी करते रहे। इसी बीच कई अन्य एटीएम धारक भी ऐसी ही शिकायत लेकर पहुंचे। उसके बाद बैंक ने कटे फटे नोट कब्जे में ले लिए और सभी के नोट बदल दिए।
डॉ. अश्वनी ने बताया कि जिस एटीएम कार्ड को उन्होंने इस्तेमाल किया, वह एटीएम उनकी मां डॉ. विनोदनी त्रिपाठी के नाम है। उधर, बैंक मैनेजर अभय श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राहकों की दिक्कतों को दूर कर दिया गया है। फटे नोटों के स्थान पर उन्हें अच्छे नोट उपलब्ध करा दिए गए हैं।