फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   two Subdivision demolition by people

बिजली न आने पर दो उपकेंद्रों पर तोड़फोड़

Sat, 13 Jul 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
two Subdivision demolition by people
नैमिषारण्य/कुतुबनगर/मिश्रिख। अघोषित बिजली कटौती से नाराज उपभोक्ताओं ने नैमिषारण्य व देवगवां फीडर पर जमकर तोड़फोड़ की। सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। भीड़ का गुस्सा देख कर्मचारी फीडर छोड़कर भाग गए। इसके बाद कर्मचारियों ने पूरे फीडर की बत्ती गुल कर हड़ताल शुुरू कर दी।
विज्ञापन

10 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ पिसावां व मिश्रिख में मुकदमा दर्ज कराया गया। शाम पांच बजे दोनों फीडर की आपूर्ति बहाल हुई। 18 घंटे दोनों फीडरों की बत्ती गुल रही। इससे करीब सवा लाख की आबादी प्रभावित हुई। नैमिषारण्य नया फीडर से नैमिषारण्य कस्बे व 84 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर लगी स्ट्रीट लाइटों को सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात 9.30 बजे फॉल्ट आ गई। कर्मचारी इसे दुरुस्त करने में जुटे थे। कुछ देर बाद भीड़ फीडर पर एकत्र होना शुरू हो गई। कटौती से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा फीडर पर फूटा। वहां रखे सरकारी अभिलेख फाड़ डाले। कुर्सी मेज तोड़ डाला। इस पर कर्मचारी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बिना फॉल्ट सही किए बिना काम छोड़ दिया। इससे करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित हुई। देवगवां फीडर से करीब 80 गांवों की एक लाख आबादी को आपूर्ति की जाती है। यहां पर फॉल्ट से आक्रोशित लोग फीडर पर पहुंचे। अभिलेख फाड़ते हुए कुर्सी मेज को तोड़ डाला।
कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। हड़ताल से 18 घंटे बत्ती गुल रही। शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद हालात सामान्य हुए।
नाराज कर्मचारियों ने की हड़ताल
दोनों उपकेंद्रों पर एक साथ तोड़फोड़ की घटना होने से कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। इससे आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई। कर्मचारी सुरक्षा दिलाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इस पर एसडीएम मिश्रिख राजीव पांडेय व साधु संतों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों से बातचीत कर मामले को शांत कराया। उसके बाद मिश्रिख में अवर अभियंता नीरज कुमार व पिसावां में अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्या ने तहरीर दी। दोनों जगहों पर 10 नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed