फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two sides clash in Sidhauli, youth dies

सिधौली में भिड़े दो पक्ष, युवक की मौत

Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Two sides clash in Sidhauli, youth dies
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के मंगरौरा मजरा लोनियनपुरवा गांव में नांद रखने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में जमकर लाठियां व कुदाल चली। इसमें एक युवक की पीट कर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। कई गंभीर घायलों को सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने क्रास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिधौली कोतवाली क्षेत्र की मंगरौरा मजरा लोनियनपुरवा गांव में नांद रखने को लेकर गांव के ही कुलदीप व रामविजय के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां व कुदाल चली। दोनों पक्ष से कई लोग जख्मी हो गए। इनमें कुलदीप पक्ष का मनोज (20) पुत्र रामनरेश भी घायल हुआ था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में कुलदीप की तहरीर पर गांव के रामविजय, रामदास, सूरज, कैलाश, बाबूलाल के खिलाफ तहरीर दी गई। दूसरे पक्ष की ओर से कुलदीप, रामसरन, रामनरेश व मनोज पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। सुबह मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया था। सीएचसी से गंभीर घायल रामनरेश, रामसरन, सावित्री व मनोज को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां मनोज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राम प्रकाश का कहना है कि मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज किया गया था। बाद में एक पक्ष के मनोज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। अब इस मामले में धाराएं तरमीम की जा रही हैं। संबंधित धाराएं बढ़ा कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed