{"_id":"6a3ec2e3168aee619d02c498","slug":"two-libraries-and-a-skill-development-mission-training-center-were-shut-down-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158827-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो लाइब्रेरी और कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र बंद कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो लाइब्रेरी और कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र बंद कराया
Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मछरेहटा में लाइब्रेरी का निरीक्षण करतीं नायब तहसीलदार। संवाद
सीतापुर। मिश्रिख की नायब तहसीलदार निधि दीक्षित के नेतृत्व में शुक्रवार को मछरेहटा में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान जलालपुर मार्ग स्थित मिशन शिक्षा लाइब्रेरी की जांच की गई। दूसरी मंजिल पर संचालित लाइब्रेरी में अग्निसुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहीं मिले। इस पर लाइब्रेरी को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए।
इसके बाद टीम ने राजेश्वरी लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। यहां आपातकालीन निकास द्वार नहीं मिला और संस्थान बिना फायर एनओसी के संचालित पाया गया। ऐसे में राजेश्वरी लाइब्रेरी के संचालन पर भी रोक लगा दी गई। अरोग्यम डायग्नोस्टिक परिसर में संचालित कौशल विकास मिशन के सेंटर को भी बिना फायर एनओसी के संचालित पाए जाने पर बंद कराने के निर्देश दिए गए।
वहीं, मछरेहटा सीएचसी के पास स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया गया, जो बेसमेंट में संचालित थी। बताया गया कि लखनऊ की घटना के बाद संचालक ने इसे पहले ही बंद कर दिया है।