फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two lakh cusecs water released from barrages

बैराजों से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी

Sun, 03 Jul 2016 11:30 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 03 Jul 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two lakh cusecs  water released from barrages
नदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

पहाड़ों पर हुई बारिश व बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। खासकर घाघरा नदी जिले के गांजरी क्षेत्र के बाशिंदों काे डरा रही है। रविवार को भी शारदा व घाघरा बैराजों से 2,02,010 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

विज्ञापन


इससे गांजरी क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस रफ्तार से नदियों का पानी बढ़ रहा है, उसे देखकर लग रहा है कि एक या दो दिन में नदी का पानी बाहर आ जाएगा। जिले के लहरपुर, तंबौर, रेउसा से लेकर रामपुर मथुरा तक बाढ़ का खौफ देखा जा रहा है। 

विज्ञापन

 

घाघरा व शारदा बैराज से रविवार को छोड़े गए 2,02,010 क्यूसेक पानी जिले के गंाजरी क्षेत्र में बहने वाली शारदा व घाघरा नदी के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। लहरपुर क्षेत्र से गुजरी शारदा नदी के तट पर बसे सोंसरी आदि गांवों में बाढ़ की दहशत देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह से तंबौर क्षेत्र के चंदीभानपुर, काशीपुर, मल्लापुर आदि गांवों में बाढ़ की दहशत पनप रही है। शारदा नदी का पानी पूरे वेग से बहता हुआ, किनारों को पार करने के लिए बेताब नजर आ रहा है। रेउसा क्षेत्र में निर्मलपुरवा, गोडिय़नपुरवा, सिसैया बाजार, कोनी, जैतहिया, नगीना पुरवा आदि गांवों में बाढ़ का खौफ नजर आ रहा है।

 

ये गांव घाघरा नदी तट पर बसे हुए हैं। घाघरा नदी का पानी किनारों को छूता हुआ नजर आ रहा है। निर्मलपुरवा से करीब चार किलोमीटर दूरी तक घाघरा नदी का पानी ही पानी नजर आ रहा है। चहलारी घाट का आलम ये है कि यहां भी घाघरा पूरे वेग से बह रही है।
 

यहां का पानी तटीय इलाकों में फैलने लगा है। पुल के करीब से होकर गुजरे नालों में घाघरा का पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है। तटीय इलाकों में बसे लोगों ने चहलारी मार्ग पर डेरा जमाना शुरू कर दिया है। सड़क पर झोपड़ियां आनी शुरू हो गई हैं।
 

इसे देखकर लग रहा है कि जैसे कुछ ही दिनों में बाढ़ यहां पर दस्तक दे देगी। रामपुर मथुरा क्षेत्र के अंगरौरा, कनरखी, शुक्लनपुर आदि गांवों में बाढ़ का खौफ देखने को मिल रहा है। नदी का पानी जिस रफ्तार से किनारों की तरफ बढ़ रहा है, उससे लोगों में दहशत है। शुक्लनपुरवा के निकट में घाघरा नदी खेतों का कटान कर रही है।
 

पचीसा पर मंडरा रहा संकट
घाघरा नदी के उफनाने से टापू पर बसी आबादी पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। निर्मलपुरवा से करीब चार किलोमीटर दूर घाघरा नदी के बीच टापू पर पचीसा गांव बसा है। इस टापू पर बसे लोगों के लिए कुछ दिन पहले राह आसान थी, लेकिन घाघरा के उफनाने से इस टापू को सारे मार्ग बंद हो गए हैं।


 

टापू के दोनों तरफ घाघरा बहती है। टापू से जरूरी सामान को लेने के लिए लोगों को घाघरा नदी जरूर पार करनी पड़ती है। अब नदी पूरी तरह से उफान पर है, ऐसे में लोगों को नदी पार करने के लिए कुशल नाविकों का सहारा लेना पड़ रहा है। जरूरी काम पड़ने पर इस गांव के लोगों को पार आने के लिए पूरा दिन इंतजार करना पड़ रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed