{"_id":"b4a87333108d2f8f04e611050ce4c9fa","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हुए दो सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तालगांव इलाके के रिखौना गांव निवासी अशरफ अली (70) बुधवार की सुबह पैदल ही गांव जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार अशरफ ने उसे टक्कर मार दी जिससे अशरफ बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे परिवार के लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके अलावा इमलिया सुल्तानपुर इलाके के कपूरपुर गांव निवासी रमेश चंद्र (45) मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। जब वह इमलिया सुल्तानपुर इलाके के टिकरा गांव के पास पहुंचा, तभी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से रमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।