फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two friends taking a bath in Sharda drowned

शारदा में नहा रहे दो दोस्त डूबे

Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two friends taking a bath in Sharda drowned
महाराजनगर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में शारदा सहायक नहर में नहाते समय रविवार को दो दोस्त डूब गए। साथ में गए कई साथी मौके से डर की वजह से भाग गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ले दोनों की तलाश कराई पर पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली इलाके के संजय नगर निवासी पुनीत पांडेय (25) पुत्र जगदंबा प्रसाद, शुभम सिंह (20) पुत्र जोगिंदर सिंह रविवार को अपने साथी हिमांशु ,नितिन, रवि कुमार वर्मा, सुमित, विशाल समेत 10 लोगों के साथ तालगांव इलाके से होकर गुजरी शारदा सहायक खीरी ब्रांच नहर में जमोरा गांव के निकट नहा रहे थे। नहाते समय पुनीत और शुभम का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जाने से डूब गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद दोनों को न पाकर साथ में गए लोगों को डूबने की जानकारी हुई। घटना के बाद डर की वजह से तीन साथी मौके से चले गए। हिमांशु ,नितिन, रवि कुमार वर्मा, सुमित, विशाल मौके पर मौजूद हैं। सूचना दोनों के परिजनों को दी गई। युवकों के परिजन, सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव, कोतवाल तालगांव करुणेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुुंचे और लोगों की मदद से नहर में डूबे युवकों को तलाशने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ लहरपुर यादवेंद्र यादव ने बताया कि युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। लहरपुर से कुछ अच्छे गोताखोरों को बुलाया गया है। प्रयास है कि जल्द दोनों को तलाश लिया जाए। दोनों युवकों के डूबने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed