फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two friends and villager died in road accidents

Sitapur News: सड़क हादसों में दो दोस्तों और ग्रामीण ने दम तोड़ा

Fri, 08 May 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 08 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two friends and villager died in road accidents
हरगांव। कस्बे में बृहस्पतिवार को दो अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो दोस्तों व एक ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लहरपुर के भूलनपुर निवासी शानू (21) मोहल्ला निवासी अपने दोस्त अनस (22) के साथ अपनी बहन गुड़िया की ससुराल लखीमपुर खीरी के ओयल गए थे।
बृहस्पतिवार दोपहर बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कोरैया ईंट-भट्ठे के पास कार से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हरगांव पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने शानू को मृत घोषित कर दिया।

अनस को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर अनस को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अनस को अटरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान अनस ने भी दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर हरगांव बलवंत शाही ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इकलौता था शानू, आमने-सामने हैं दोनों दोस्तों के घर : परिजनों के अनुसार शानू व अनस दोनों अच्छे दोस्त थे। बचपन से ही दोनों में गहरी दोस्ती थी। दोनों के घर भी आमने-सामने थे। दोनों जूता बनाने का काम करते थे। शानू अपने परिवार का इकलौता था। अनस का एक छोटा भाई भी है। अनस स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed