फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two died in accident in sitapur

दुकान में घुसे ट्रक ने 5 को रौंदा, 2 मरे

Sun, 05 Jun 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two died in accident in sitapur
सिधौली के महमूदाबाद चौराहे पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

महमूदाबाद चौराहे के पास शनिवार रात एक बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए दुकानों में घुस गया। इस दौरान ट्रक ने दुकान में खड़े पांच लोगों को रौंद दिया जिनमें से दो की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे में चार वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने ट्रक चालकको पकड़ लिया है।  

विज्ञापन


महमूदाबाद चौराहे के पास शनिवार देर रात एक ट्रक चालक हाईवे किनारे खड़े वाहनों को टक्कर मारते हुए स्पेयर पार्ट्स की दुकान में घुस गया। इसके बाद भी ट्रक की स्पीड कम नहीं हुई और वाहन कमानी हाउस को तोड़ता हुआ बगल के होटल में घुस गया। इस दौरान सिधौली के प्रेमनगर दक्षिणी निवासी खलीक उर्फ खालिद (22) व अटरिया के रामपुर टेड़वा निवासी प्रदीप कुमार (21) की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि अटरिया के रामपुर टेड़वा निवासी विनोद कुमार, सिधौली के बहेरवा निवासी नागेंद्र व ऑटो वर्क्स के मालिक सिधौली के सिंघनामऊ निवासी पंकज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इन्हें गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा इतना जबरदस्त था कि तेज रफ्तार ट्रक की जद में आकर दुकानों के साथ ही आसपास खड़े चार वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान होटल मालिक विक्रम के अलावा तीन अन्य लोगों ने   भागकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed