{"_id":"5d5991768ebc3e89a66e9a90","slug":"two-die-due-to-fever-800-sick-sitapur-news-lko4768741142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो की मौत, 800 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो की मौत, 800 बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्ली चौराहा/औरंगाबाद। गोंदलामऊ ब्लॉक में बुखार से दो और की मौत हो गई। अब बुखार से मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। लगातार हो रही मौतों से हालात बेकाबू हो रहे हैं। मिश्रिख व गोंदलामऊ विकासखंड में करीब आठ सौ लोग बुखार से पीड़ित है। स्वास्थ्य टीम ने रविवार को गांव पहुंचकर जांच की। मरीजों का दवाएं बांटी।
अमटामऊ निवासी जगदीश यादव (55) को पिछले पांच दिन से बुखार था। रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कल्ली निवासी हरिश्चंद्र (55) कई दिनों से बुखार से परेशान थे। हरिश्चंद मिश्रिख के एक प्राइवेट चिकित्सालय से इलाज करा रहे थे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।
परिवारीजन लखनऊ ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। बुखार से मरने वाली की संख्या अब 12 से बढ़कर 14 हो गई है। अमटामऊ में ही बुखार से आधा सैकड़े से अधिक लोग पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी गांव नहीं पहुंची है। अमटामऊ में नालियां गंदगी से बजबजा रही है।
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक डॉ. धीरज मिश्रा का कहना है कि परिजन झूठ बोल रहे हैं। मौत का कारण कुछ होता है, लेकिन इसे बुखार बताया जा रहा है। अगली बार से जो भी मौतें होंगी, उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे स्थिति स्पष्ट हो सके।