{"_id":"62853bf34c7bf03a025bd678","slug":"two-children-admitted-on-one-bed-in-district-hospital-sitapur-news-lko6312024147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में एक बेड पर दो बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में एक बेड पर दो बच्चे भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मई में गर्मी बढ़ते ही मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इससे अस्पताल में बेड फुल हो गए हैं। चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर दो बच्चों का इलाज किया जा रहा है। महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड में बेड पाने के लिए मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। इसकी वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज कराने में असुविधा हो रही है।
इस समय गर्मी सितम ढा रही है। 40 डिग्री से अधिक पारा पहुंच रहा है। इससे मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना करीब दो हजार मरीज आ रहे है। चिल्ड्रेन वार्ड में बच्चों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। चिल्ड्रेन वार्ड में तीन बेड ऐसे दिखाई दिए जिन पर दो-दो बच्चे लेटे हुए थे। बच्चों के परिजनों ने बताया कि एक साथ दो बच्चे होने से इलाज में काफी दिक्कतें आ रही है। अगर बच्चा सो जाता है तो दूसरे बच्चे के जगने से उसे दिक्कत होती है।
इससे बराबर एक लोग बच्चे की निगरानी करते रहते है।
इसी तरह जिला अस्पताल के महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड व बी वार्ड में सभी बेड फुल दिखाई दिए। चिकित्सकों ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इससे दिक्कतें आ रही है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया इस समय मरीजों की संख्या बढ़ रही है। फिर भी मौजूदा संसाधनों से काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
जांचों के लिए करना पड़ रहा इंतजार
जिला अस्पताल में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज अधिक होने से बुधवार को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे की जांच के लिए मरीज बैठे हुए दिखाई दिए। मरीज उदित ने बताया कि सुबह नौ बजे आकर अल्ट्रासाउंड के लिए पर्चा जमा कर दिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी नंबर नहीं आया है। इसी तरह खैराबाद की रूबीना भी एक्स-रे के इंतजार में बैठी हुई नजर आईं।