फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two candidates took the nomination papers of MLC

दो उम्मीदवारों ने लिए एमएलसी के नामांकन पत्र

Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two candidates took the nomination papers of MLC
सीतापुर। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। डीएम/आरओ विशाल भारद्वाज ने निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया। पहले दिन दो प्रत्याशियों ने तीन सेट में एआरओ से पर्चा प्राप्त किया। संपूर्ण नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट कक्ष में संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। प्रवेश और निकास द्वार अलग-अलग बनाए गए हैं। मुख्य गेट के अंदर जाने से पूर्व जांच की जा रही है। कोरोना गाइडलाइन के अनुपालन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल कराने के लिए प्रशासन की ओर से नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश की सुविधा है जबकि डीएम न्यायालय के समीप से विकास भवन की ओर जाने के लिए बने गेट से बाहर जाने की व्यवस्था की गई है ताकि कलेक्ट्रेट परिसर में अनावश्यक रूप से भीड़ न इकट्ठा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को तीन सेट में दो उम्मीदवारों ने एआरओ एडीएम रामभरत तिवारी से पर्चा प्राप्त किया। नामांकन पत्र प्राप्त करने व दाखिल करने का काम 11 फरवरी तक सुबह 11 बजे से शाम तीन बने तक चलेगा। अंबेडकर समाज पार्टी से खुशीराम चौधरी ने दो सेट में नामांकन पत्र लिया। रोहित सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नामांकन पत्र प्राप्त किया।
इस दरम्यान एआरओ के सहयोग के लिए अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय मो. तबरेज शम्स खान और सहायक जिला निर्वाचन अफसर निकाय व पंचायत सुरेश कुमार, एलबीसी मनीष कुमार व डीएलआरसी अर्जुन लाला राठौर मौजूद रहे।
एमएलसी के लिए पर्चा भरने के लिए जमानत धनराशि दस हजार रुपये जमा करनी है। अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये जमा करने हैं। नामांकन पत्र 10 प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय दलों द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों के संबंध में प्राधिकार पत्र संबंधित दलों द्वारा आरओ, एआरओ को निर्धारित प्रारूप पर नामांकन के लिए निर्धारित तिथि 11 फरवरी को शाम तीन बजे तक प्रस्तुत करना होगा।
प्रारूप पर संबंधित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के स्याही से हस्ताक्षर होंगे। मुहर वाले हस्ताक्षरों या फैक्स द्वारा भेजे गए प्रारूप स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पर्चा दाखिल करते समय टिकट साइज की दो रंगीन फोटो देना अनिवार्य है।

प्रत्येक उम्मीदवार को आपराधिक मामलों का प्रारूप-26 पर शपथ पत्र नामांकन के साथ प्रस्तुत करना है। इसका प्रकाशन उसी दिन आरओ द्वारा नोटिस बोर्ड पर सभी की जानकारी के लिए किया जाएगा। चल-अचल संपत्तियों के विवरण व शासकीय बकाया राशियों का विवरण शपथ पत्र के साथ देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed