{"_id":"6467bf0ae2e51934de0b108b","slug":"two-auto-lifters-arrested-four-stolen-vehicles-recovered-sitapur-news-c-13-1-244744-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के चार वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी के चार वाहन बरामद
Fri, 19 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 19 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मानपुर थाना पुलिस ने दो शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। शातिर चोरों के कब्जे से पुलिस ने चार दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार शातिरों में एक हिस्ट्रीशीटर भी है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
सीओ लहरपुर सुजीत दुबे ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। बुधवार रात पुलिस को जानकारी मिली थी कि वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले रफाकत निवासी बखरिया थाना मानपुर और रोहित निषाद निवासी शीतलपुरवा थाना लहरपुर मोहारी चौराहे के पास किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
इस पर पुलिस टीम ने मौके से दोनों को पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक स्कूटी और तीन बाइकें बरामद हुईं हैं। बरामद स्कूटी शहर कोतवाली क्षेत्र में मन्नी चौराहे के पास से चोरी की गई थी, जबकि बाइक लहरपुर और मानपुर थाना क्षेत्रों के अलग-अलग इलाकों से चोरी हुई थीं। इनकी रिपोर्ट भी दर्ज है।
विज्ञापन
दोनों शातिरों के पास से एक-एक तमंचा भी मिला है। रफाकत मानपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मानपुर थाने में 15 मामले दर्ज हैं। रोहित के खिलाफ थानगांव, महोली, हरगांव और मानपुर थाने में आठ मामले दर्ज हैं।