फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two arrested in case involving offensive remarks against the Brahmin community

Sitapur News: ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Oct 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in case involving offensive remarks against the Brahmin community
संदना। कस्बे में दुर्गा जागरण के दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में सोशल मीडिया लाइव के जरिए ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। घटना को लेकर क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

संदना कस्बे में 19 अक्तूबर की रात दुर्गा जागरण के दौरान कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सोशल मीडिया लाइव किया गया। इसमें कथित तौर पर ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। इस मामले में संदना थाने के उपनिरीक्षक रमेश चंद्र की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि प्रधान मनोज सिंह के छोटे भाई राजकिशोर सिंह ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। जिससे समाज में वैमनस्यता के साथ शांति व्यवस्था बिगड़ने का भी खतरा है।
विज्ञापन

इसके आधार पर ही पलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तक उन्हें गिरफ्तार किया। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पूछताछ के दौरान राजकिशोर ने भी वीडियो वायरल करने की बात स्वीकार की है। इसके बाद आरोपी राजकिशोर सिंह और गुरु नाम के युवक को गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed