फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two and a half million stud in the JD of Katan

Sitapur News: कटान की जद में ढ़ाई करोड़ का स्टड

Sat, 12 Aug 2023 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 12 Aug 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million stud in the JD of Katan
तंबौर/रामपुर मथुरा। सरयू और शारदा नदियों का जलस्तर घटने से अब कटान तेज हो गई है। शारदा नदी की तलहटी में देवपालपुर व कोल्हुआ पुरवा के पास कटान की रोकथाम के लिए करीब 2.50 करोड़ की लागत का 700 मीटर स्टड ही लहरों के निशाने पर आ गया है।
विज्ञापन

नदी की तेज धारा से लगभग 50 मीटर स्टड कट गया है। कटान से करीब 20 बीघा खेत भी नदी में समा गए हैं। इससे तटवर्ती गांवों के बाशिंदे सहमे हुए हैं। हालांकि सिंचाई विभाग ने क्षतिग्रस्त स्टड की जगह नए जियो बैग लगाना शुरू कर दिया है। उधर, सरयू के जलस्तर में 20 सेमी की गिरावट आई है, लेकिन पानी अब भी खतरे के निशान 119 मीटर पर बह रहा है। बाढ़ प्रभावित गांवों में समस्याएं जस की तस बनी हुईं हैं।
विज्ञापन

तंबौर इलाके में शारदा नदी के किनारे देवपालपुर व कोल्हुआ पुरवा के पास कटान की रोकथाम के लिए लगभग 2.50 करोड़ की लागत से 700 मीटर लंबे स्टड का निर्माण कराया गया है। नदी की तेज धारा ने शनिवार सुबह से स्टड को ही जद में ले लिया। करीब 50 मीटर स्टड कटान की भेंट चढ़ गया है। तटबंध के साथ ही देवपालपुर के किनारे कमलेश, हरिबंश, पुत्तीलाल, इंद्रेश व शिवगोविंद के लगभग 20 बीघा खेत फसल समेत नदी में समा गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटान करती शारदा की लहरों ने आबादी की ओर रुख कर लिया है। इससे तलहटी में बसे गांवों के लोग भयभीत हैं। हालांकि, जानकारी मिलने पर शनिवार को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल व एसडीओ पुष्कर वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने जेई शिवप्रसाद को कटान रोकने के के निर्देश दिए।


आबादी कटान से सुरक्षित
तंबौर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित कई गांवों का निरीक्षण किया है। हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। आबादी में कहीं कटान नहीं हो रहा है। कटान की रोकथाम को लेकर लगातार कवायद जारी है।
- विशाल पोरवाल, अधिशासी अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed