{"_id":"5d34af318ebc3e6cb370d189","slug":"two-accused-arrested-for-robbery-of-1-5-crore-rupees-sitapur-news-lko4720650106","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ रुपये के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ रुपये के गबन के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। ग्राहकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये गबन करने के मामले में दर्ज मुकदमे के वांछित इलाहाबाद बैंक सेवा केंद्र कलुआपुर के संचालक समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को जेल भेजा गया है।
एसएसआई रमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कलुआपुर के पास चल रहे इलाहाबाद बैंक महमूदाबाद के कॉमन सर्विस सेंटर के प्रबंधक सीतांशु सक्सेना ने केस दर्ज कराया था कि सेंटर पर कार्य करने वाले क्षेत्र के ही बम्हौरा गांव निवासी हरिनाम व सदरपुर के मरखापुर निवासी पिंकू रावत ने सैकड़ों ग्राहकों के करीब डेढ़ करोड़ रुपये का गबन कर लिया है।
पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कर रही थी। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित बैंक ग्राहक पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ तहसील पहुंचकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं
विज्ञापन
एसडीएम अमित भट्ट ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। रविवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पुरानी बाजार चौराहे से हरिनाम व पिंकू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।