फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trees fell on power lines due to wind and rain, crisis in 250 villages

Sitapur News: हवा व बारिश से बिजली की लाइन पर गिरे पेड़, 250 गांवों में संकट

Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Trees fell on power lines due to wind and rain, crisis in 250 villages
रामपुर मथुरा/सीतापुर। बारिश व तेज हवा से क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे करीब 250 गांवों की बिजली गुल हो गई। मंगलवार देर रात एक बजे बाधित हुई आपूर्ति बुधवार देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। करीब ढाई लाख की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

बांसुरा पॉवर हाउस से रामपुर मथुरा फीडर के 250 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। मंगलवार देर रात लगभग एक बजे बारिश के साथ चली तेज हवा से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रामपुर मथुरा से बहादुरगंज के बीच विद्युत लाइन पर कई जगह पेड़ की डाल गिर गईं। भगौतीपुर व अटौरा के पास तेज हवा के कारण तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

सुबह तेज बारिश के कारण लाइन में आई फॉल्ट की मरम्मत भी नहीं हो सकी। बारिश थमने के बाद कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। बुधवार शाम 6 बजे तक मरम्मत कार्य जारी था। इससे करीब ढाई लाख की आबादी को 17 घंटे तक बिजली संकट से जूझना पड़ा। हालांकि शाम 6 बजे अफसरों ने 50 गांवों में आपूर्ति बहाल किए जाने का दावा किया है। अवर अभियंता गोविंद मौर्य ने बताया कि मरम्मत कार्य चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल किए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 दिन बाद भी नहीं बदला गया ट्रांसफाॅर्मर
सकरन/सीतापुर। ब्लॉक सकरन की ग्राम पंचायत दुगाना के शेखनापुर में मतुआ सकरन मार्ग के किनारे लगा ट्रांसफॉर्मर 15 दिन पहले फुंक गया था। जिससे शेखनापुर और कुटीपुरवा की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने कई बार लहरपुर उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराई लेकिन 15 बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका है। लगभग चार हजार की आबादी बिजली का संकट झेल रही है। ग्रामीण दिलेराम यादव, संतोष कुमार, अशोक कुमार आदि ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है।


लो-वोल्टेज से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कल्ली चौराहा/सीतापुर। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को हनुमान मंदिर पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है, कि ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने से लो-वोल्जेज की समस्या बनी रहती है। इसलिए 25 केवी ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाकर 63 केवी करने और कल्ली चौराहा तक 3 फेज केबल लगाए जाने की मांग ग्रामीणों ने उठाई। एसडीओ मिश्रिख शैलेंद्र पांडे और जेई सुमित कुमार ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

एसडीओ ने ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। जबकि 3 फेस केबल डालने की व्यवस्था भी शीघ्र कराए जाने की बात कही है। एसडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। इस मौके पर शिवप्रकाश, कल्लू, अखिलेश तिवारी, शिवम, शुभम दीक्षित, महेंद्र कुमार, चंद्रभान, रामनरेश, चंदन सिंह, विपिन मौर्य, संदीप राजवंशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed