फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trees fell due to rain, power failure

आंधी-बारिश से गिरे पेड़, बिजली गुल

Thu, 19 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trees fell due to rain, power failure
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में एक बेड पर भर्ती दो बच्चे। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में बुधवार शाम आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी से 50 से अधिक पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। कहीं तार टूट गए तो कहीं खंभे गिर गए। इससे शहर सहित पूरे जिले की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। कई लोग पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से घायल भी हो गए। पावर कॉर्पोरेशन अब नुकसान का आकलन करा रहा है। देर शाम तक शहर के कुछ इलाकों में बिजली आ गई। ग्रामीण इलाके की बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार दिन में कड़क धूप निकली हुई थी। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हो रहे थे। शाम करीब छह बजे अचानक मौसम बदल गया। पहले धूल भरी आंधी चली। बरसात होने की उम्मीद की जा रही थी। कुछ ही देर बाद आंधी के साथ पानी भी आ गया। आंधी इतनी तेज थी कि करीब 20 मिनट में ही पूरे जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में 50 से अधिक पेड़ गिर गए तो कई जगहों पर तार टूटने की समस्या आई। बिजली के खंभे भी गिर गए। शहर में जहां पॉवर कॉर्पोरेशन ने मरम्मत का काम शुरू कर दिया, वहीं ग्रामीण इलाके में रात होने की वजह से अब गुरुवार सुबह ही मरम्मत हो पाएगी। बिजली जाने से लोगों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कमलापुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में लगने वाले महोठेरानी मेले में बक्से की दुकानों पर तीन पेड़ गिर गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें दुकानदारों कलीम, अजीम अतीक व रिजवान को काफी नुकसान उठाना पड़ा। पेड़ गिरने से बक्सा अलमारी ध्वस्त हो गए। कई लोग इनकी चपेट में आने से चोटिल हो गए है। खैराबाद संवाद के अनुसार तेज आंधी की वजह से कस्बे सहित ग्रामीण इलाके की बिजली गुल हो गई। देर शाम तक यह बहाल नहीं हो सकी। लहरपुर संवाद के अनुसार तेज आंधी चलने से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। दो घंटे बीत जाने के बाद जब सप्लाई बहाल नहीं हुई तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन को फोन किया तो बताया फॉल्ट आ गई है। इसे दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है।
रामपुर मथुरा संवाद के अनुसार 24 घंटे पहले ही बिजली सप्लाई बहाल हुई थी। अचानक आंधी की वजह से फिर से बिजली सप्लाई बेपटरी हो गई है। महोली संवाद के अनुसार अवर अभियंता संतोष मौर्य ने बताया कि 33 हजार लाइन में फॉल्ट आ गई है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए है। इसे दुरुस्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। पिसावां इलाके में तार टूटने की वजह से विद्युत लाइन में तकनीकी खराबी आ गई। अवर अभियंता लक्ष्मी नारायन ने बताया लाइनों की पेट्रोलिंग कराई जा रही है। मास्टरबाग संवाद के अनुसार ग्राम पंचायत न्यौराजपुर के मजरा भीखपुर में पेड़ गिरने से एक मवेशी की मौत हो गई।
जहांगीराबाद संवाद के अनुसार सदरपुर थाना क्षेत्र के गद्दिनपुरवा मजरा लालपुर में घर के सामने बंधे एक मवेशी को खोलने गई आईमुननिशां के ऊपर एक पेड़ गिर गया। इससे मवेशी व आईमुननिशां घायल हो गई।
आम की फसल को हुआ नुकसान
जिले में आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। खैराबाद क्षेत्र में बागवानों की आम की फसल पर बुरा असर पड़ा है। भगत, रामखेलावन, मुनीर व संदीप मिश्र ने बताया कि इसके पहले आंधी आयी थी। उसमें भी आम की फसल पर प्रभाव पड़ा था। इस बार तो काफी आम टूट कर गिर गए है। जहांगीराबाद, औरंगाबाद, पिसावां, मिश्रिख सहित अन्य जगहों पर आम की फसल को नुकसान पहुंचा है।

जिले में आंधी-बारिश से कई जगहों पर तार टूटने व खंभे गिरने की सूचना मिली है। नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। टीमें पेट्रोलिंग कर रही है। उम्मीद है कि गुरुवार को दिन में पूरे जिले की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
- नंदलाल, अधीक्षण अभियंता, पॉवर कॉर्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed