फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Trap cameras installed near the cage to monitor the tiger

Sitapur News: बाघ की निगरानी के लिए पिंजरे के पास लगे ट्रैप कैमरे

Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Trap cameras installed near the cage to monitor the tiger
ऐलिया इलाके में मौका मुआयना करते वन रेंजर। संवाद
इमलिया सुल्तानपुर। क्षेत्र में बाघ पकड़ने की कवायद तेज हो गई है। सोमवार को बाघ पकड़ने के लिए लगे पिंजरे के पास ट्रैप कैमरे लगाए गए। वन रेंजर ने मौके का निरीक्षण कर कैमरों के लिए स्थान चिह्नित किया। इसके बाद कैमरा लगाया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सीतापुर रेंज में एक बार फिर बाघ ने अपनी आमद दर्ज कराते हुए रविवार रात रामविलास पुरवा गांव के पश्चिम स्थित राजेश के खेत में एक गोवंश का शिकार किया। ग्रामीणों ने गांव के पश्चिम गेहूं के खेत में गाेवंश का क्षत-विक्षत शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों ने गोवंश के शव को गड्ढा खोदकर उसी में दफन करवा दिया। सोमवार को वन रेंजर सीतापुर सुयश श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर मुशीर अहमद ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद बिशनपुर के दक्षिण में लगे पिंजरे की जांच की। पिंजरे के पास ट्रैप कैमरे भी लगवाए जिससे बाघ की हर चहलकदमी कमरे में कैद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वन विभाग अपनी तरफ से बाघ को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। डिप्टी रेंजर वन विभाग सीतापुर मुशीर अहमद ने बताया कि बाघ की गतिविधियों और पिंजरे के पास आवागमन को देखने के लिए ही ट्रैप कैमरा लगवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed