{"_id":"681f9f52cf66fe0a1c037ac9","slug":"training-on-modern-farming-is-being-given-to-krishi-sakhis-sitapur-news-c-102-1-slko1052-132021-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: कृषि सखियों को दिया जा रहा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: कृषि सखियों को दिया जा रहा आधुनिक खेती का प्रशिक्षण
Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से चयनित कृषि आजीविका सखियों को खेती बाड़ी के सभी कार्यों में दक्ष करने के लिए उन्हें पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। छह ब्लाॅक की कृषि सखियों को कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के वैज्ञानिक प्राकृतिक खेती करने के लिए बारीकियां सिखा रहे हैं। प्रशिक्षित कृषि सखियां अपने क्षेत्र के किसानों को हर तरह से बेहतर खेती करने के लिए मार्गदर्शन के साथ उनका सहयोग करेंगी। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन होगा।
केवीके कटिया की ओर से नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फॉर्मिंग के तहत बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, खैराबाद, मिश्रिख, कसमंडा ब्लॉक की कृषि सखियों और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार ब्लॉक की कृषि सखियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। दो ब्लॉक की चयनित सखियों को मंगलवार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र के वैज्ञानिक हर तरह से कृषि सखियों को आधुनिक और प्राकृतिक खेती करने के लिए दक्ष कर रहे हैं।
राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान हैदराबाद ट्रेनिंग का सहयोगी है। डॉ. आनंद सिंह ने देसी गाय के गोबर और गोमूत्र आधारित कृषि इनपुट की उपयोगिता बताएंगे। प्रसार वैज्ञानिक शैलेंद्र कुमार सिंह राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की नीति, उद्देश्यों एवं क्रियान्वयन प्रक्रिया की जानकारी देंगे। अन्य कृषि वैज्ञानिकों की ओर से केंचुआ खाद उत्पादन करने की तकनीक आदि से दक्ष किया जा रहा है।